रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मरुई गांव में रविवार को क्षेत्रीय युवक मंगल दल के नेतृत्व में युवक मंगल दल के युवाओं ने दीवाल लेखन का कार्यक्रम किया तथा साथ में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके दौरान युवा कल्याण अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया की आराजी लाइन में जहां जहां मतदान कम हुआ है उन सभी गांव में मतदाता जागरूकता रैली दिवाल लेखन करके युवक मंगल दल के लोगों को जागरूक कर रहा है जिससे हमारा मतदान अधिक से अधिक हो सके और वही क्षेत्रीय युवक समिति ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने बताया कि हमारी टीम हर गांव में युवाओं को जागरूक करके दो टू डोर कैंपेन चला रहें हैं जिससे अधिक से अधिक मतदान हो सके 100% मतदान कराने के लिए पूरा प्रयास करेंगे जिससे युवाओं में मतदान के प्रति एक नई चेतना उत्पन्न हो युवा अपने अधिकार को समझें और युवक मंगल दल द्वारा कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है यह कार्यक्रम लगातार मतदान के दिन तक चलता रहेगा।कार्यक्रम में सभी को मतदाता जागरूकता का शपथ रामसिंह वर्मा ने दिलाया शपथ दिला कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम का संचालन डा नन्दकिशोर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद युवक मंगल दल भवानीपुर अध्यक्ष ताड़केश्वर सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अजय कुमार सिंह मिट्ठू प्रजापति,कल्लू सिंह,अजय कुमार कश्यप,शिव अचल यादव,धन्नजय सिंह, गोविंद कुमार,अनुज कुमार, सुरेश कुमार भारद्वाज, संदीप कुमार राजभर, में उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment