रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बभनियाँव गांव स्थित पुरास्थल पर रविवार को खोदाई में मिले शिवलिंग का माल्यार्पण कर विधिवत दर्शन पूजन के साथ उत्खनन का कार्य प्रारम्भ हुआ ।जिसके दौरान एकमुखी शिवलिंग वाली खत्ती में साफ-सफाई की गयी।इस अवसर पर प्रो. विजय बहादुर सिंह,संकाय प्रमुख, कला संकाय बीएचयू, प्रो. रमेश चंद निदेशक क़ृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू, प्रो. विनोद कुमार मिश्रा प्रभारी बीएचयू दक्षिणी कैंपस बरकछा, डॉ.शशिकान्त दीक्षित मैनेजर आर्य महिला पीजी कॉलेज, प्रो. ए. क़े. दुबे,बभनियांव उत्खनन निदेशक प्रो. ओंकार नाथ सिंह एवं सहायक निदेशक प्रो. अशोक कुमार सिंह व ग्राम प्रधान राम प्रकाश पटेल उपस्थित रहे l
No comments:
Post a Comment