7 शव बरामद,60 से ज्यादा झुग्गियां जल कर हुई राख - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 12, 2022

7 शव बरामद,60 से ज्यादा झुग्गियां जल कर हुई राख

                           फोटो प्रतीकात्मक
नई दिल्ली
के गोकुलपुरी इलाके में देर रात आग लगने के कारण 7 लोगों की मौत बताई जा रही है। आग लगने से 60 से ज्यादा झुग्गियां भी जलकर राख हो गई है।इस संबंध में उत्तर पूर्व दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त देवास कुमार पांडे ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए हैं।दमकल विभाग ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे आग लगने की सूचना मिली थी और तड़के करीब 4:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।आग से कई लोग जख्मी भी हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad