मेरठ उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से जुड़ा मिथक इस बार भी बरकरार रहा। बताया जा रहा है कि सबकी निगाहें इस बार हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर लगी हुई थी कि क्या इस बार भी इस सीट पर विजय हासिल करने वाली पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। बताया जाता है कि हस्तिनापुर विधानसभा सीट से जुड़ा यह मिथक इस बार भी बरकरार रहा कि जो पार्टी हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत हासिल करती है वहीं राजधानी लखनऊ में जाकर सत्ता के सिंहासन पर बैठती है! हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य मंत्री दिनेश खटीक को दोबारा से मौका देते हुए इलेक्शन लड़ने के लिए उतारा गया था। मतगणना के परिणामों में राज्य मंत्री दिनेश खटीक लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे लिहाजा हस्तिनापुर विधानसभा सीट से जुड़ा मिथक इस बार भी टूट नहीं सका और भाजपा राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने जा रही है!
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment