विधानसभा के सामने सपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 10, 2022

विधानसभा के सामने सपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

                   

लखनऊ प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में अधिकांश सीटों पर मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी में सन्नाटा देखा जा रहा है। पार्टी की हार से बुरी तरह से निराश हुए एक सपा कार्यकर्ता ने राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने पहुंच कर खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उसे दबोच कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मतों की गिनती शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश में चारों तरफ से भाजपा की जीत की खबर आने के साथ-साथ सपा कार्यकर्ताओं में निराशा घर करती रही, सोशल मीडिया से लगातार मिल रही समाजवादी पार्टी की हार की जानकारी के बीच समाजवादी पार्टी का एक कार्यकर्ता दौड़ता हुआ राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने पहुंचा और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया, इसके बाद उसने माचिस से आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया परन्तु सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों उसे दबोच लिया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad