रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर गुरुवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के गौरा गांव में अमित सिंह के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन अपना दल एस के प्रत्याशी डॉक्टर सुनील पटेल तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बबुआ वीर बाबा का दर्शन पुजन करने के उपरांत एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा डीजे पर भाजपा के गीतों पर डांस करते हुए और अबीर गुलाल उड़ाते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।इसके अलावा शहावाहाबाद में ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल के नेतृत्व में मोदी जी तथा योगी जी के जयकारा लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर भाजपा का नारा लगाते हुए जीत का जश्न मनाया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में मिठाइयां भी बांटी गयी।इस अवसर पर शारदा उर्फ गुड्डू सिंह,अमित सिंह, मनीष जायसवाल, पंकज सिंह, पंकज मिश्रा, दीपक जायसवाल, सुनील सिंह, मंगला मिश्रा ,चंद्र प्रकाश दुबे ,राजेश पटेल खन्ना, रविशंकर सिंह, रमेश सिंह, सनी गुप्ता, संजय मोदनवाल, देवनाथ मिश्रा ,मोहन जायसवाल सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment