ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 9, 2022

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- राजातालाब थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के सामने बीती रात में ट्रेन की चपेट में आने से मिर्जापुर जिले के नक्कूपुर गांव निवासी 35 वर्ष सुशील सिंह पटेल नामक युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजातालाब थाना प्रभारी रामाशीष राम ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटनास्थल के पास मिले मृतक के बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुशील सिंह पटेल चार भाइयों में सबसे बड़ा था और पेंटिंग का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता लालप्रकाश पटेल तथा मां गायत्री व पत्नी राधिका सहित परिजनों में कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक को एक वर्ष का पुत्र योगेश हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad