खड़ी ट्रक में पीछे से हुई टक्कर, बाइक सवार की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 9, 2022

खड़ी ट्रक में पीछे से हुई टक्कर, बाइक सवार की मौत

                 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजातालाब थाने के पास एचडीएफसी बैंक के सामने हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से हुई टक्कर में रानी बाजार निवासी बाइक सवार कुर्बान अली 40 वर्षीय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष व राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कुर्बान अली मंगलवार की रात में लगभग 11बजे मोहनसराय के तरफ से बाइक से अपने घर रानी बाजार के लिए जाते समय राजातालाब के पास एचडीएफसी बैंक के सामने हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से अचानक टक्कर होने से मौत हो गयी। मृतक कुर्बान अली रानी बाजार में जूता चप्पल का दुकान चलाता था।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता लाल मोहम्मद उर्फ लालचंद शेख तथा पत्नी शबनम व दो बच्चे खुशी और लकी का रो रो कर बुरा हाल रहा।घटना से राजातालाब ,रानी बाजार,कचनार में शोक की लहर छा गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad