सफाईकर्मी से बने विधायक,पिता हैं राज मिस्त्री - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 13, 2022

सफाईकर्मी से बने विधायक,पिता हैं राज मिस्त्री

                   

संतकबीरनगर जिले की धनघटा विधानसभा सीट से सफाईकर्मी रहे गणेश चौहान ने गठबंधन प्रत्याशी अलगू चौहान को हराकर   जीत दर्ज की है।गणेश चौहान को भाजपा ने टिकट दिया था।गणेश चौहान के विषय में बताया जाता है कि उनका जन्म 4 मई 1996 को जिले के मूड़ाडीहा गांव में हुआ था।गणेश के पिता पेशे से राजमिस्त्री हैं।इन्होंने पंडित दीन दयाल विश्वविद्यालय गोरखपुर से ग्रेजुएशन किया।गणेश चौहान संघ से भी जुड़े थे।2009 में उनका चयन सफाईकर्मी के पद पर हो गया और बाद में वह सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष बन गये।तेज तर्रार होने के कारण 2014 में वह सफाई कर्मचारियों के प्रदेश संगठन मंत्री बन गये। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट मांग रहे थे लेकिन टिकट लेने में असफल रहे।परन्तु 2022 में उन्हें भाजपा का टिकट मिल गया और उन्होंने शानदार जीत अर्जित की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad