तीन दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 11, 2022

तीन दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन

                  

गायत्री परिवार की महिलाओं ने प्रभात फेरी कर निकाली कलश शोभायात्रा

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-मोहनसराय चौराहा स्थित गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शाखा गायत्री परिवार मोहनसराय के नेतृत्व में तीन दिवसीय श्री पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रथम दिन शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ गायत्री परिवार के 108 महिलाओं द्वारा मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। यह कलश यात्रा मोहनसराय चौराहा से शुरू होकर लंबी लाइन में मां गायत्री की आकर्षक झांकी के साथ ओवरब्रिज से होते हुए डीहबाबा,दुर्गा मंदिर होते हुए मां गायत्री की जयकारा लगाते हुए पूरे मोहनसराय गांव भ्रमण कर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा।जहां पर माता गायत्री व पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य तथा वंदनीय माता भगवती देवी का आरती पूजन किया गया। शाम को 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथावाचक विद्याधर मिश्र एवं युग गायक नरेंद्र मिश्रा द्वारा संगीत मय पावन प्रज्ञा पुराण कथा सुनाया गया।इस कलश यात्रा में वाराणसी एवं चंदौली जनपद के प्रज्ञा मंडल एवं महिला मंडल के साथ स्थानीय गायत्री परिवार के भाई बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad