तेज रप्तार अनियंत्रित सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा चालक सहित तीन घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 11, 2022

तेज रप्तार अनियंत्रित सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा चालक सहित तीन घायल

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर पुलिस चौकी अंतर्गत हेरिटेज हॉस्पिटल के समीप हाईवे पर सरिया लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीर व पुलिस के मदद से हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजेंद्र सिंह पटेल का बच्छाव में स्कूल बना रहे थे,शुक्रवार को चालक अभिषेक सिंह दो साथियों के साथ राजातालाब से ट्रैक्टर पर बीस क्विंटल सरिया लादकर बच्छाव आ रहे थे कि जैसे ही वह हेरिटेज भदवर के पास पहुँचे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिससे चालक अभिषेक सहित दो साथी ट्रैक्टर में फंस गए।मौके से उधर से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल ट्रैक्टर में फँसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया तभी सूचना मिलते ही तत्काल भदवर चौकी प्रभारी अनुराग कुमार मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पहुँच गये और सभी को निकालते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज शुरू हुआ और घटना की सूचना परिजनों को दिए परिजन आनन फानन में हॉस्पिटल पहुँच गए।हाईवे के बीचों बीच ट्रैक्टर पलटने से यातायात घण्टो बाधित रहा जेसीबी आने के बाद ट्रैक्टर को साइड किया गया फिर यातायात सुचारू रूप से चालू हुई।ट्रैक्टर पलटने के कारण मोबिल की टँकी फटने से चालक अभिषेक सिंह पटेल 28 वर्ष साथी रंजीत सिंह पटेल 26 वर्ष निवासी बच्छाव थाना रोहनिया तथा प्रदीप सिंह पटेल 24 वर्ष निवासी प्रतापपुर थाना मिर्जामुराद झुलस गए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad