आजमगढ़ जिले के सिधारी क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के कुछ देर पहले सपा-भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प से तनाव व्याप्त हो गया। बताया गया कि सिधारी क्षेत्र सरफुद्दीनपुर इलाके में ओवर ब्रिज के नीचे झड़प हुई है। इसके बाद वाहनों के तोड़फोड़ के बाद तनाव व्याप्त हो गया।मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आजमगढ़ में सोमवार को मतदान के दौरान पूरे दिन शांति बनी रही लेकिन मतदान प्रक्रिया समाप्त होने से कुछ क्षण पूर्व सरफुद्दीनपुर इलाके में ओवर ब्रिज के नीचे दोनों प्रत्याशियों का आमना सामना हो गया है और झड़प के बाद समर्थकों की ओर से पथराव किए गए। जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि अखिलेश मिश्रा गुड्डू के समर्थक पहले से वहां मौजूद थे वही अखिलेश मिश्रा ने सपा विधायक प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment