झूलों का रंग बदलने वाले उद्यान अधिकारी सस्पेंड - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 15, 2022

झूलों का रंग बदलने वाले उद्यान अधिकारी सस्पेंड

                  

उन्नाव पार्क में लगे झूलों को सपाई रंग देने वाले जिला उद्यान अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही हुई है उन्हें निलंबित कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के पत्र पर शासन की ओर से जिला उद्यान अधिकारी के खिलाफ यह कर्रवाई की गई है।बताया गया कि पार्क में लगे झूलों की रंगाई मतगणना से पूर्व समाजवादी पार्टी के झंडे से मिलती-जुलती करायी गयी थी।जब सोशल मीडिया पर रंग बदलने का मामला वायरल हुआ तो डैमेज कंट्रोल के लिए झूलों के रंग को दोबारा नीले और पीले रंग का करवा दिया गया।इस मामले पर अपनी सफाई में जिला उद्यान अधिकारी ने कहा था कि झूलों का रंग बदलना रूटीन प्रक्रिया है।हरा रंग उद्यान विभाग का डोमिनेंट कलर है।जो वीडियो वायरल हुआ था वह बेसरंग तैयार करते वक्त बनाये गये थे।इस मामले को लेकर जिलाधिकारी द्वारा शासन को रिपोर्ट भेंजी गयी थी जिसके बाद जिला उद्यान अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad