दो दारोगा हुए निलंबित,कार्य में शिथिलता बरतने पर कप्तान ने की कार्यवाही - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

दो दारोगा हुए निलंबित,कार्य में शिथिलता बरतने पर कप्तान ने की कार्यवाही

हमीरपुर जिले में दो दिन पूर्व सुमेरपुर क्षेत्र में मामा,भांजे की हुई हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर के थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।पुलिस अधीक्षक के के दीक्षित ने बताया कि 16 मार्च को कानपुर निवासी मयंक शर्मा व उसके भांजे बिपुल का शव पत्योरा गांव के कुएं से बरामद हुआ था।इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।मृतक मयंक की बहन ने आरोप लगाया था कि उसने सुमेरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी मगर कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई बाद में दोनों लोगों का शव मिला।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad