CM ने की घोषणा 88 लाख उपभोक्ताओं का बिल होगा माफ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 15, 2022

CM ने की घोषणा 88 लाख उपभोक्ताओं का बिल होगा माफ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सदन में बड़ी घोषणा की है।मीडिया सूत्रों के मुताबिक उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश के 88 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के समय आये बिजली बिलों को माफ किया जाएगा। कोविड काल के दौरान आए 88 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किए जाएंगे,इसकी राशि करीब 6,400 करोड़ रुपए होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि जिन लोगों ने इस दौरान बिजली बिल जमा कर दिए हैं उनकी राशि को आने वाले बिलों में समायोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 48 लाख उपभोक्ताओं ने समाधान योजना के अंतर्गत 189 करोड रुपए का बिजली बिल जमा किया था। अब वह यह  महसूस ना करें कि हम तो ठगे गए, अब हमारा क्या होगा। इसलिए मैं आज यह फैसला भी कर रहा हूं कि उन्होंने जितने पैसे जमा किए हैं वह आगे बिजली के बिलों में समायोजित कर लिए जाएंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad