धारा 302 के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 15, 2022

धारा 302 के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

                   

चन्दौली शहाबगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 31/ 22 धारा 302 भादवी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त को शिवपुर लालपुर शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति राम भजन चौहान निवासी ग्राम करनौल थाना शहाबगंज का रहने वाला है जिसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बताया गया कि जिले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक के तरफ से दिए गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई है।पुलिस के पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि मेरी पत्नी मुझको जमीन बेचने से मना करती थी जिसके कारण मैंने अपनी पत्नी को बांस की लाठी से मारकर हत्या कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल बांस की लाठी भी बरामद की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक आकाश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल विजय बहादुर तथा कांस्टेबल शशिकांत सरोज शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad