बलिया विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के पहले ही बीजेपी कैंडिडेट को कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई देने वाले एसएसओ को पुलिस कप्तान ने लाइन हाजिर होने का फरमान सुना दिया है।बताया जा रहा है कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कराई गयी जांच में दोषी पाये गये एसएचओ पर कार्रवाई की गयी है।दरअसल बलिया जिले के दुबहड थाने के एसएचओ राजकुमार सिंह ने पिछले दिनों बलिया विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को चुनाव परिणाम आने से पहले ही कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम बधाई दे डाली थी।जिसका कथित वीडियो वायरल हो गया था जिसे पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने गम्भीरता से लिया था।कप्तान के इस कार्यवाही से हड़कम्प मचा है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment