औरैया उत्तर प्रदेश जिले के अयाना पुलिस ने 24 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी एक डाकू को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति लालाराम गिरोह का मुख्य सदस्य था जो साधु का भेष बनाकर रह रहा था।इस संबंध में औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर औरैया व अयाना पुलिस ने लालाराम गिरोह के मुख्य सदस्य 24 वर्षो से फरार 50 हजार के घोषित इनामिया छेदा सिंह उर्फ छिद्दा निवासी भासौन को उसके घर से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए व्यक्ति के ऊपर 2015 में यह इनाम राशि घोषित की गई थी। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बृजमोहन दास पुत्र राम बालक दास के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा राशन कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि धीरे धीरे जब गैंग समाप्त होने लगा तो वह अपना नाम बदलकर चित्रकूट में बाबा बनकर रहने लगा। पुलिस ने बताया कि औरैया, जालौन, भिंड व कानपुर देहात जनपदों में वर्ष 1997 से 2000 के बीच 24 मुकदमे दर्ज हैं।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment