मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक अजीबोगरीब फल मिला है जो गिरते ही पटाखे की तरह फूट रहा है।मीडिया में चल रही खबर के अनुसार यह पेड़ उमेदंडा में मिला है।खबर के मुताबिक डेहरी पलिया गांव के रहने वाले शांतिलाल भयाल खेत की मेड पर लगे पेड़ को काटकर घसीट रहे थे तभी फल में विस्फोट हो गया और वह घायल हो गए।उनकी एक अंगूठी जख्मी हो गई, विस्फोट की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंच गए,उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को और वन विभाग को दी।पुलिसकर्मियों ने जांच करने के लिए एक फल को जमीन पर फेंक जो गिरते ही फट गया। उसके बाद पुलिस ने फल के सैंपल को लिया, बाद में पहुंचा वन विभाग भी फल के सैंपल को लिया है।बताया जा रहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।हालांकि अधिकारी कह रहे हैं कि इस तरह के पेड़ को उन्होंने कभी नहीं देखा है। अब चाहे मामला जो भी हो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
Post Top Ad
Wednesday, June 1, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment