क्षेत्रीय युवक मंगल दल ने कराया योगाभ्यास का शुभारम्भ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 1, 2022

क्षेत्रीय युवक मंगल दल ने कराया योगाभ्यास का शुभारम्भ

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- क्षेत्रीय युवक मंगल दल के नेतृत्व में युवक मंगल दल चंदापुर द्वारा बृहदरूप से योगाभ्यास का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवधेश नारायण सिंह, ग्राम प्रधान मरुई अजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान चंदापुर राजेंद्र प्रसाद योगाभ्यास में भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवक मंगल दल मंत्री महेश प्रसाद ने किया।ब्लाक अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि हमारी पूरी टीम द्वारा 1 जून से 5 जून तक लगातार अलग-अलग जगहों पर योग का आयोजन होगा जो उस गांव के युवक मंगल दल के नेतृत्व में रहेगा।जिससे आने वाले 21 जून को विश्व योगा दिवस पर सभी अधिक से अधिक योग करने का एक कीर्तिमान स्थापित करें ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारकेश्वर सिंह ,आनंद कुमार मुकेश कुमार, महेश कुमार, जितेंद्र कुमार, जमुना, राहुल, जियाउद्दीन ,असगर अनिल संतोष, अलका ,मनीषा, खुशी,आराधना ,अंजलि इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad