सिपाही की धारदार हथियार से हत्या,सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 2, 2022

सिपाही की धारदार हथियार से हत्या,सनसनी

 

कानपुर बिल्हौर कस्बे के ब्रह्म नगर में गुरुवार की सुबह एक सिपाही का किराये के कमरे में रक्तरंजित शव पाये जाने से सनसनी फैल गई।जानकारी पाकर बिल्हौर इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है और उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही दिवंगत सिपाही के घर वालों को भी सूचना दे दी गई है।बताया गया कि बिल्हौर कोतवाली में तैनात सिपाही देश दीपक पास के ब्रह्म नगर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। मृतक सिपाही फिरोजाबाद के निवासी थे और कोतवाली में 2019 से तैनात थे। इस संबंध में कस्बा प्रभारी आलोक तिवारी ने बताया कि गुरुवार सुबह सिपाही के स्वजन कोतवाली में सूचना दी थी उनका मोबाइल फोन बुधवार से स्विच ऑफ बता रहा है,इस पर वह कोतवाली से 100 मीटर दूर ब्रम्ह नगर स्थित सिपाही के कमरे पर पहुंचे तो कमरे में बाहर से ताला बंद था और अंदर पंखा चलने की आवाज आ रही थी। कमरा खुलवा कर देखा गया तो चारपाई पर लहूलुहान हालत में सिपाही का शव पड़ा था,उसके गले पर धारदार हथियार के जख्म मिले।घटना के बाद फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad