दो मंजिला छत से कूदा युवक,जानें पुलिस ने उसे कैसे बचाया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 2, 2022

दो मंजिला छत से कूदा युवक,जानें पुलिस ने उसे कैसे बचाया

इंदौर मध्य प्रदेश मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत एक व्यक्ति ने दो मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे बचा लिया। इस संबंध में बताया गया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक युवक सुसाइड करने के लिए दो मंजिला मकान के छत पर पहुंच गया और नीचे कूदने की कोशिश करने लगा।इसी दौरान लोगों ने उसे कूदने की कोशिश करते देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे बातों में उलझा कर कुछ लोगों को छत पर भेंजा, युवक ने जैसे ही कुछ लोगों को छत पर देखा तो उसने छलांग लगा दी। हालांकि नीचे पुलिसकर्मियों ने बेडशीट खोलकर उसे जमीन से गिरने से रोक लिया।प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह मानसिक रूप से बीमार होने के कारण यह कदम उठाया था। हांलाकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad