पानी टंकी पर चढ़े डीएम,कर्मियों के वेतन निकासी पर लगी रोक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 9, 2022

पानी टंकी पर चढ़े डीएम,कर्मियों के वेतन निकासी पर लगी रोक

बिहार रोहतास सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जांचने के लिए जिलाधिकारी 44 डिग्री तापमान के बीच हरिवंशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में पहुंच गए।बताया गया कि जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को जल नल योजना में गड़बड़ी व टंकी से रिसाव की शिकायत मिली थी। जिस पर वे लगभग 25 फीट ऊंची पानी टंकी पर लोहे की सीढ़ी से चढ़ गये।अचानक उनको टंकी पर चढ़ते देख साथ गए सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। योजनाओं में मिली गड़बड़ी पर उन्होंने बीडीओ, सीडीपीओ से लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत दर्जनों से अधिक कर्मियों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी। इस मामले पर डीएम ने कहा कि निरीक्षण के क्रम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है,हरिवंशपुर में जल नल योजना के तहत लगाई गई पानी टंकी में लगातार रिसाव पाया गया है।कर्मियों के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad