ग्रामीण क्षेत्र में गरज चमक के साथ हुई तेज झमाझम बारिश,विद्युत आपूर्ति ठप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 28, 2022

ग्रामीण क्षेत्र में गरज चमक के साथ हुई तेज झमाझम बारिश,विद्युत आपूर्ति ठप

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-ग्रामीण क्षेत्र के अखरी,अमरा,नरउर,लठिया,बच्छाव,करसड़ा,भीमचण्डी,शहावाबाद,गंगापुर,दरेखु,रोहनिया,पण्डितपुर, जगतपुर ,टडिया इत्यादि क्षेत्रों में मंगलवार को अपराहन लगभग 3 बजे बिजली की तेज चमक व गड़गड़ाहट तथा हवा के साथ झमाझम मूसलाधार बारिश हुई।जिससे मोहनसराय चौराहा स्थित अदलपुरा जाने वाली रोड पर बारिश की पानी से काफी जलजमाव हो गया है जिससे राहगीरों को आवागमन के लिये काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से लोगों को हो रही तेज उमस से राहत मिली।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad