पांच लोगों की मौत,कुएं में उतरते ही हुए बेहोश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 9, 2022

पांच लोगों की मौत,कुएं में उतरते ही हुए बेहोश

                            सांकेतिक फोटो
मध्यप्रदेश
के बालाघाट जिले में कुए की सफाई करने उतरे छह लोगों में से पांच की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में तीन सगे भाई शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के कुदान गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में पेयजल का संकट है जिसके कारण कुएं में कचरा होने से गांव के युवकों ने सफाई करने का मन बनाया। सफाई करने 6 लोग कुएं में उतरे लेकिन सफाई के दौरान निचले हिस्से में जाने के बाद सभी युवक बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने सभी को जैसे तैसे कुएं से बाहर निकाला और बिरसा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया वही एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह ने शोक जताया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad