रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव के सामने पंचकोशी रोड पर सोमवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार टोडरपुर निवासी बनारसी विश्वकर्मा, 42 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसको लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जाते समय आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल के बगल मातलदेई चौराहे पर महिलाओं और बच्चों के साथ शव सड़क पर रखकर पंचकोशी मार्ग पर मैजिक वाहन चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा सहित विभिन्न मांगो को लेकर चक्का जाम कर दिया।चक्का जाम की सूचना होने पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने एसडीएम राजातालाब शांतुनकुमार सिनसिनवार व एसीपी राजातालाब वीर सिंह को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर एसडीएम शांतुनकुमार सिनसिनवार, एसीपी वीर सिंह, तहसीलदार शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह और थाना प्रभारी दयाराम मौके पर पहुंचे और परिजनों से जाम हटाने की अपील की। उप जिलाधिकारी राजातालाब ने सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपया नगद तथा मृतक की पत्नी ममता को पेंशन सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर लगभग दो घंटा बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य दर्शन यादव, राजातालाब विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान पवन गोंड़, विजय पांडेय, राजकुमार विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा, इंद्रेश सिंह,शिववली विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, अमित सिंह, शारदा सिंह गुड्डू, कृपाशंकर तिवारी, अजय सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment