जवान ने साथियों पर चलाई गोली,गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 19, 2022

जवान ने साथियों पर चलाई गोली,गिरफ्तार

 

नई दिल्ली रोहड़ी जिले के हैदरपुर प्लांट में तैनात एक सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रोहणी जिले के डीसीपी प्रणव त्याल के अनुसार मृतकों की पहचान कमांडर पिंटो नामग्याल भूटिया,कांस्टेबल धनहंग सुब्बा और इन्द्र लाल छेत्री के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। डीसीपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार दोपहर 3:00 बजे सूचना मिली कि हैदरपुर प्लांट में एक सिक्किम के जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad