पुलिस ने फर्जी डीएसपी को पकड़ा,वर्दी टोपी समेत अन्य सामान बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 21, 2022

पुलिस ने फर्जी डीएसपी को पकड़ा,वर्दी टोपी समेत अन्य सामान बरामद

 

बिहार पटना राजधानी के गांधी मैदान थाने की पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया व्यक्ति विजय कुमार मधुबनी जिले के आंधामठ थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने शास्त्री नगर उसकी बहन के घर पर छापेमारी कर पुलिस की नकली वर्दी, बैच, टोपी, मुहर तथा अन्य सामानों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने फर्जी डीएसपी के खिलाफ गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि विजय का सपना डीएसपी बनने का था. विजय ने बीपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन वह पास नहीं हो पाया. इसलिए उसने एक साल पहले डीएसपी की नकली वर्दी सिलवाई और बेल्ट, टोपी, मुहर, आई कार्ड आदि बनवा लिया। मंगलवार की रात करीब 10 बजे उसे गांधी मैदान के पास एक टेंपो चालक से रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। टेंपो चालक उसे भाड़ा मांग रहा था और वह अपने आप को डीएसपी बता कर देने से इंकार कर रहा था। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया।


No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad