विधायक के घर से लाखों की चोरी,जांच टीम का गठन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 21, 2022

विधायक के घर से लाखों की चोरी,जांच टीम का गठन

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में चोरों ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक के घर में चोरी कर दी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि विधायक केशव चंद्रा विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने रायपुर गए हुए थे.घर सुनसान पाकर चोरों ने उनके घर से कैश और गहने सहित लगभग 10 लाख रुपए के माल को उड़ा दिया। खबर मिलने के बाद एसपी विजय अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए विधायक 13 जुलाई को ही रायपुर चले गए थे इस बीच 19 जुलाई को उनकी पत्नी भी रायपुर आ गई थी.उनके घर में केवल उनका केयरटेकर राजेंद्र चंद्रा मौजूद था। राजेंद्र चंद्रा रात के वक्त घर में ताला लगा कर चला गया था.अगले दिन सुबह जब वह फिर से विधायक के घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरे हुए हैं।जिसके बाद उसने विधायक को किसी तरह सूचना दी।इधर पुलिस इस घटना के बाद जांच टीम का गठन कर दी है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad