आजादी का अमृत महोत्सव के तहत समूह की महिलाओं की वार्षिक आम सभा का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 12, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत समूह की महिलाओं की वार्षिक आम सभा का आयोजन

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी सेवापुरी-आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के देवता का पोखरा के मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जागृति प्रेरणा संकुल समिति द्वारा समूह की महिलाओं की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसके दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार दिलीप सोनकर,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल,महामंत्री रेखा चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए समूह की महिलाओं को योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया और समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम संगठन तथा कैडर्स को सम्मानित किया। संकुल अध्यक्ष मीरा देवी ने वार्षिक रिपोर्ट तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। समूह की महिलाओं ने "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" विषयक नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालों का अवलोकन किया।कार्यक्रम का संचालन रंजनी सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री रेखा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजनी सिंह, डॉक्टर श्रवण सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मृगांशु पाठक, रमेश राव,सोनी,ममता, सुनीता ,रोशनी ,सुनीता मौर्य, सरिता,सीमा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad