विधायक के खिलाफ नक्सलियों ने लगाया बैनर,बढ़ी सुरक्षा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 16, 2022

विधायक के खिलाफ नक्सलियों ने लगाया बैनर,बढ़ी सुरक्षा

छत्तीसगढ़ कांकेर जिले में एक बैनर ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि यह करतूत नक्सलियों की है। जिसमें नक्सलियों ने अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग को आदिवासी विरोधी बताते हुए खदान मालिकों का एजेंट करार दिया है और उनके बहिष्कार की बात कही है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंखाजुर से 4 किलोमीटर दूर पीव्ही 33 के पास नक्सलियों ने कई बैनर लगाकर अंतागढ़ विधायक अनूप नाग को पुलिस बुद्धि का बताते हुए आदिवासियों का विरोधी कहा है और उन पर खदानों के मालिकों से सांठगांठ का भी आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि विधायक अनूप नाग सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। इस मामले में अंतागढ़ एसडीओपी अमर सिदार ने बताया कि विधायक अनूप नाग के दफ्तर और घर पर जेड श्रेणी की सुरक्षा तैनात कर दी गई है. 22 जवान उनकी सुरक्षा में लगाए गए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad