विभिन्न मांगों को लेकर अपना दल ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 17, 2022

विभिन्न मांगों को लेकर अपना दल ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया;अपना दल कमेरावादी जिला इकाई द्वारा वृहद हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत बुधवार को मध्याह्न 12 बजे से राजातालाब तहसील मुख्यालय से किया गया। पार्टी संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई जांच कराने व राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को सुरक्षा दिए जाने सहित 23 अगस्त 1999 में पीडी टंडन पार्क इलाहाबाद/प्रयागराज में डॉ० पटेल एवं कार्यकर्ताओं पर किए गए प्राणघातक हमले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए कार्यकर्ताओं पर से फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर शुरू हुआ। हस्ताक्षर अभियान अनवरत एक सप्ताह तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर चलेगा। तत्पश्चात आगामी 23 अगस्त को जिला मुख्यालय वाराणसी पर हजारों हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेजा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने किया।जिसमें प्रमुख रुप से राष्ट्रीय नेता राधेश्याम पटेल व राजेश पटेल प्रदेश के नेता गगन प्रकाश यादव व पंकज सेठ, रामलाल पटेल, एडवोकेट रामजी सिंह पटेल व रामबालक मौर्य, शिव शंकर पटेल, भैयालाल पटेल, सिकंदर भाई पटेल, जय हिंद पटेल, प्रेमचंद पटेल, मनोज पटेल, बृजेश पटेल, राजा हाशमी, घनश्याम पटेल, सभाजीत पटेल, राधेश्याम उपाध्याय, बदरुद्दीन हाशमी, जयप्रकाश पटेल, समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad