स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कृतित्व और व्यक्तित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 17, 2022

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कृतित्व और व्यक्तित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन

चन्दौली चकिया आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा (स्वतंत्रता सप्ताह) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव के कुशल निर्देशन में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के 'आदित्य सभागार' में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कृतित्व और व्यक्तित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने महारानी लक्ष्मीबाई, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, पं. जवाहरलाल नेहरू, जतिन दास व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र को पेंटिंग और अन्य अभिलेखों के माध्यम से जीवंत कर दिया। प्रदर्शनी के दौरान कुछ शिक्षकों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के विविध पक्षों और भारत के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला गया। प्रदर्शनी कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार मिश्रा, अविचल प्रताप सिंह, भरत कुमार वर्मा, डॉ. राम बचन यादव, डॉ. विपिन कुमार सिंह, हरिओम पाण्डेय, अनिल कुमार, मनोज कुमार तिवारी, आलोक कुमार सिंह और मुहम्मद इसराइल आदि शिक्षक उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad