कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली गौरव यात्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 10, 2022

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली गौरव यात्रा

चन्दौली चकिया आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज तहसील मुख्यालय के गांधीपार्क से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गौरव यात्रा निकाली।बता दें कि विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले से आये कार्यकर्ता दोपहर एक बजे गांधीपार्क में इकट्ठे होकर गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद यात्रा को पूरे नगर में घुमाये तथा लौटने पर राष्ट्रगान आयोजित कर यात्रा को समाप्त किए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी,विजय त्रिपाठी,मधु राय,रामजी गुप्ता,सतीश बिंद,राधेश्याम गुप्ता,जगदीश तिवारी,विनोद सिंह गणित,राममूरत गुप्ता,श्री प्रकाश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad