मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारम्भ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 1, 2022

मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में मिशन शक्ति एवं आजादी के अमृत महोत्सव के संयुक्त तत्वावधान में "विश्व  स्तनपान सप्ताह" का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिशन शक्ति की संयोजिका प्रो.कामना सिंह ने विषय प्रवर्तन किया एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेफ के प्रयत्नों की चर्चा की। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर उमाशंकर गुप्ता ने शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व से सभी को परिचित कराया।उन्होंने बताया की माँ का दूध बच्चे के लिए अमृत के समान होता है। बच्चों और माताओं का उत्तम स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने भारत की भावी पीढ़ी के प्रति छात्र छात्राओं की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ आनंद सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो.संतोष सिंह,प्रो.के के उजाला, डॉ शरद कुमार, डॉ आभा गुप्ता, डॉ स्वर्णिम घोष,अजय कुमार वर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता,डॉ अवनीश चंद्र,शशि प्रभा गौतम, संजय भारती सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad