सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कमांडो पर कार्रवाई, दो अधिकारियों का तबादला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 18, 2022

सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कमांडो पर कार्रवाई, दो अधिकारियों का तबादला

नई दिल्ली इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास पर सुरक्षा चूक होने को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 3 कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है जबकि सीआईएसएफ की वीआईपी सुरक्षा इकाई के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मीडिया के अनुसार यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। सुरक्षा में हुई चूक के प्रकरण पर हुई जांच में विभिन्न आरोपों में 5 अधिकारियों को दोषी पाए जाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश किए जाने के बाद यह दंडात्मक कार्यवाही की गई है। अधिकारियों ने बताया कि एसएसजी के 3 कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है जबकि सुरक्षा इकाई का नेतृत्व कर रहे डीआईजी और उनके पद के ठीक नीचे के कमांडेंट रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी का तबादला किया गया है। बताया गया कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले व्यक्ति को आवास के बाहर पकड़ लिया गया था और उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया था। जिन तीन कमांडो को बर्खास्त किया गया है वह सुरक्षा प्रदान करने के लिए उस दिन एनएसए के आवास पर मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad