डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आराजी लाइन ब्लॉक का किया निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 10, 2022

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आराजी लाइन ब्लॉक का किया निरीक्षण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निरीक्षण किया। जिसके दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल तथा ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। ब्लॉक परिसर में समूह की महिलाओं तथा बाल विकास परियोजना द्वारा लगाए गए स्टालों का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया तथा बाल विकास परियोजना की तरफ से लगाए गए स्टॉल पर  प्री एजुकेशन किट, ग्रोथ डिवाइजर(वजन संबंधी उपकरण) पुष्टाहार से निर्मित व्यंजन अवलोकन किया। और समूह की महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किया गया तिरंगा झंडा,बैग,पर्स, साड़ी, इत्यादि विभिन्न प्रकार के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इसके बाद बाल विकास परियोजना के सौजन्य से राधिका, सुमन, पूनम ,खुशबू ,आरती, पूजा इत्यादि गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के उपरांत पुष्प वर्षा भी किया। इसके अलावा वेद प्रताप, प्रांजल, कृष्णा इत्यादि नवजात शिशुओं को माला पहनाकर अन्नप्राशन कराया। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु युवक मंगल दल के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह वर्मा से घर घर तिरंगा झंडा वितरण करने को कहा। अंत में उन्होंने ब्लाक प्रमुख के कार्यालय में ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल तथा खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल के साथ ब्लॉक के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की।इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,कौशलेंद्र सिंह, अपना दल जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जयसवाल,ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल,प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार गौतम,मुख्य सहायिका बिंदु यादव समेत ग्राम प्रधान व ब्लाक के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad