पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,रक्सौल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 19, 2022

पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,रक्सौल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी

बिहार मोतिहारी के गोविंदगंज से विधायक रहे बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी को पुलिस ने रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पर 25 हजार का इनाम था।दिसम्बर 2005 में उत्तर प्रदेश की एक कोर्ट ने राजन तिवारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।15 मई 1998 को गोरखपुर के कैंट थाने में राजन तिवारी और अन्य के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी थी।राजन तिवारी को मोतिहारी व उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारत-नेपाल के रक्सौल बार्डर से अरेस्ट किया है।एसपी कुमार आशीष ने बताया कि राजन तिवारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई मुकदमें दर्ज हैं,यूपी पुलिस ने राजन तिवारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।राजन तिवारी मूल रूप से गोरखपुर जिले के सोहगौरा गांव के रहने वाले हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad