सिपाही की बन्दूक से युवक ने अपने को मारी गोली,हुआ घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 19, 2022

सिपाही की बन्दूक से युवक ने अपने को मारी गोली,हुआ घायल

आगरा फोर्ट स्टेशन पर एक युवक को सिपाही की बंदूक से गोलीमार लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार आगरा के फोर्ट स्टेशन पर बिहार के एक युवक ने सिपाही की बंदूक छीन कर खुद को गोली मार  ली। युवक की पहचान बिहार निवासी हिमांशु के रूप में की गई है।आरोप है कि हिमांशु की कुछ समय पहले बंगाल की रहने वाली है एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वह उसे भगा कर ले जा रहा था। इस मामले में एसपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों के बीच अजमेर सियालदह एक्सप्रेस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों ही आगरा फोर्ट स्टेशन पर उतर गए. स्टेशन पर उतरने के बाद युवती ने युवक के खिलाफ उसको तथा उसके पिता को मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत कर दी।जिसके बाद युवक ने पास खड़े सिपाही की बंदूक छीन कर खुद को गोली मार ली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad