बाराबंकी यूपी बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास आज तड़के एक सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब दर्जनभर के आसपास लोग घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं कुछ घायलों की हालत गम्भीर देख उन्हें लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर किया गया है।घटना के विषय में बताया जा रहा है कि एक डबल डेकर बस रास्ते में पंचर हो गयी थी,ड्राइवर उसका टायर बदल रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक पीछे से टक्कर मार दी।यात्रियों के मुताबिक बस में सैकड़ों यात्री सवार थे।सभी लोग नेपाल के रहने वाले है और गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे।
Post Top Ad
Saturday, September 3, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment