धामनकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 2, 2022

धामनकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

                  

रिपोर्ट-आचार्य सूरजपाल यादव

भिवंडी, महाराष्ट्र धामनकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा गणेशोत्सव स्वागत कक्ष प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन ठाणे के भाजपा विधायक संजय केलकर के हाथों किया गया । बतादें कि मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का यह 3 वां वर्ष है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठाणे के कै. वामन राव ओक ब्लड बैंक के कुशल डॉक्टरों के सहयोग से संपन्न किया गया। जहाँ 150 यूनिट रक्त रक्तदान किया गया। उक्त अवसर पर गणपति बप्पा की आरती व दर्शन कर अपने वक्तव्य में केलकर ने कहा कि 

मंडल द्वारा 10 दिनों तक हर रोज कोई न कोई सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं, जिसमें रक्तदान सर्वश्रेष्ठ कार्य है।अक्सर रक्त की कमी से कभी किसी की जान को बचाया जा सकता है। इसीलिए कहा गया है "रक्तदान महादान" । इस अवसर पर मंडल के संस्थापक/अध्यक्ष संतोष शेट्टी , स्वाभिमान सेवा संस्था के अध्यक्ष राजेश शेट्टी , महासचिव मोहन बल्लेवार , राकेश पटवारी , दिलीप पोद्दार, विजय गुज्जा , विजय शाह , तारू जाधव , संजय भोईर , राकेश मंडल , नंदन गुप्ता आदि मंडल के असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad