जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी,लगाया यह आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 9, 2022

जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी,लगाया यह आरोप

मऊ ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से शुक्रवार को मऊ के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत दर्जनों लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले पार्टी के उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर समेत कई लोगों ने पार्टी छोड़ दी थी। 3 दिन पहले ही 45 पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सुभासपा को अलविदा कहा था।कहा जा रहा है कि एक सप्ताह पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर को पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की बाढ़ सी आ गई है। मऊ के मधुबन मोड़ स्थित किशोर वाटिका में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुभासपा के जिला अध्यक्ष रामजीत राजभर और जिला उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। इन लोगों के साथ और लोगों ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad