अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोष्ठी आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 18, 2022

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोष्ठी आयोजित

बालिकाओं को किया गया जागरूक

चन्दौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान व मिलान फाउंडेशन के सयुक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 57 किशोरिया एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। किशोरी दिवस के बारे में ग्राम्या संस्थान कि संस्थापक बिंदु सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की मिलान फाउंडेशन की ओर से  11 से 20 अक्टूबर तक बालिका जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो  मिलान फाउंडेशन UPCEG के द्वारा  किशोरियों को उनके अधिकार को लेकर जागरूकता  किया जा रहा है। ग्राम्या संस्थान कि कार्यक्रम समन्वय नीतू ने सभी बालिकाओं को उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पॉवर गर्ल्स (यू.पी.सी.ई.जी)  के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यू.पी.सी.ई.जी   किशोरियों के जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर  काम करने वाली संस्थाओं का एक राज्य स्तरीय समूह है जिसमे प्रदेश के अलग अलग ज़िलों की 30 स्वंयसेवी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं I यू.पी.सी.ई.जी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सरकार और हितधारकों के साथ मिलकर  किशोरियों की क्षमता निर्माण, नीति और प्रोग्रामिंग से संबंधित निर्णय लेने में 

सहयोग करना, क्रॉस-लर्निंग, सरकारी कल्याण और विकास योजनाओं/कार्यक्रमों तक उनकी पहुंच बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की पहल , नवाचार  और जानकारी के साथ लड़कियों को सशक्त बनाना है।  साथ ही साथ बाल विवाह आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर  कार्रवाई में तेजी लाने के लिए विविध संगठनों/नेटवर्कों एवं विभागों से समन्वयन एवं जुड़ाव स्थापित करना इस समूह का मुख्य उद्देश्य है।थाना नौगढ़ से SHO ने बालिकाओं को इस अवसर पर धन्यवाद दिया।उन्होंने बालिकाओं को पुलिस से हर संभव मदद देने का वादा किया अगर आप को कोई  परेशान करता है तो आप हमारे इन 112, 1090 नंबर पर सूचित करें। उन्होंने लड़कियों को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा की सभी की जीवन में चुनौतिया आती है आप चुनौतियों से लड़ो और आगे बढ़ो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ HEO द्वारा  स्वास्थ्य विभाग ने बालिकाओं को स्वचछता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।  इसके साथ साथ क्षेत्र में आयरन व कैलशियम की कमी है इसलिए आयरन व कैलशियम की गोली लेनी चाहिए इसके अलावा अन्य संक्रमण से बचाव हेतु भी जानकारी दी । उन्होंने बालिकाओं को पौष्टिक आहार लेने हेतु प्रेरित किया । उन्होंने बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य हेतु हर प्रकार की सहायता के लिए आह्वान किया । SDM अतुल कुमार गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (IDG) पख़्वारा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि  किशोरियों के विकास के लिए यू.पी.सी.ई.जी का यह एक अच्छा प्रयास है। इसके माध्यम से लड़किया आगे बढ़ेगी और उनमे  उनके अंदर अधिकारों के प्रति जगरुकता  आयेगी। साथ हीं किशोरवस्था में जो शारीरिक बदलाव होते हैं उसके बारे में जान पायेगी साथ हीं आप किशोरियों के ऊपर जो हिंसा होती है जैसे कोई गलत तरिके से देखता है या टच करता है तो आप लोग बोलिये विरोध करिये  तभी कुछ हो पायेगा। आप लोगों को आगे आना होगा तब सरकार द्वारा जो कार्यक्रम चलाया जा रहा है वह पूरा हो पायेगा। ग्राम्या संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र द्वारा  बालिकाओं को पारिवारिक एवं सामाजिक भेद भाव के बारे में जानकारी दी साथ ही जेंडर समानता विषय पर भी समझ बनाने का प्रयास किया। उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही उनको शिक्षा को हथियार बनाने की अपील की। इस अवसर पर ICDS विभाग कि सुपरवाइजर मुन्नी देवी,  नंदनी रिंकू अंजू मंजू  ने अपने अपने विचार व्यक्त किये



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad