पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 30, 2022

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय

रिपोर्ट-एस०बहादुर

चन्दौली नियामताबाद। अटेवा पेंशन बचाओ मंच चंदौली की बैठक बुधवार को कैम्प कार्यालय में हुई। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।इस दौरान मुख्य वक्ता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के सामाजिक सुरक्षा व सम्मान की लड़ाई है। सरकार ने इसे छीनकर एक असुरक्षित नवीन पेंशन योजना थोप दी है। जबकि इसकी धनराशि कहां जा रही है। इसकी जानकारी न तो सरकार को है और न ही विभागीय अधिकारियों को है।  कहा कि पुरानी पेंशन बहाली होने तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारी के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी हितकारी है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, कन्हैयालाल गुप्ता, रिंकू यादव, अभिषेक रंजन, रामनन्त सिंह, विजयानन्द पांडेय, निठोहर सत्यार्थी, अरुण रत्नाकर, दुर्गेश सिंह, रामजी यादव, मृत्यंजय, जयप्रकाश, कपिलदेव, चन्द्रजीत, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad