रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद- प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अदमापुर महनाग निवासी समाजसेवी सूबेदार यादव द्वारा समाज सेवा हेतु समाज में किए गए विभिन्न कार्य जैसे अपना खेत गिरवी रख कर महनाग यादव बस्ती में व्यायामशाला बनवाना तथा अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख कर बीएचयू ट्रामा सेंटर में टीन सेट लगवाना तथा कोरोना काल जैसे भयंकर बीमारी के समय 3 महीने चिकित्सा प्रभारी वाराणसी के साथ मिलकर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहना। बेसहारा पशुओं को गौशाला में चारा एवं ठंड से बचाव हेतु व्यवस्था करना तथा गाजीपुर जिले में शहीद वीर अब्दुल हमीद के प्रतिमा के ऊपर पक्के छत का निर्माण कराना, ऐसे कई विभिन्न सामाजिक कार्य करके सूबेदार यादव का नाम क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश में भी काफी चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन इतने विभिन्न समाज सेवा कार्य करने के बावजूद भी किसी प्रकार का सम्मान पुरस्कार अभी तक नहीं दिया गया। सन 2016 में जब भारत का प्रथम आदर्श ब्लॉक सेवापुरी बना जिसमें ग्राम सभा अदमापुर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण सम्मान मिलने के बावजूद भी सूबेदार यादव को सम्मान पुरस्कार से वंचित रहना पड़ा। जिसको लेकर हौसला बढ़ाने के लिए समाज सेवक सूबेदार यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार एवं विशेष सम्मान के लिए अदमापुर गांव के कई युवाओं के साथ अमन यादव ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर भेंजा।इस दौरान कमलेश पटेल, राजनाथ पटेल,अजीत कुमार यादव ,रजनीश कुमार ,गोविंद प्रसाद इत्यादि लोग का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment