प्रथम स्थान पर मुस्कान मौर्या तथा द्वितीय स्थान जान्हवी सिंह व तृतीय स्थान पर रही शिवानी कुमारी
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच काशी जिला द्वारा शुक्रवार को आयोजित हुनरबाज प्रतिभा का मंच के अंतर्गत इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट घमहापुर गंगापुर में चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विनय पांडेय प्रांत प्रमुख, राष्ट्रीय कला मंच की कार्यकर्ता सौम्या सिंह एवं परिसर के निदेशक डॉ अवधेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।प्रतियोगिता में 50 हुनरबाज प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि आलोक सिंह द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली मुस्कान मौर्या तथा द्वितीय स्थान जान्हवी सिंह व तृतीय स्थान पर शिवानी कुमारी को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिया गया तथा बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया गया।मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का काफी सराहना किया। स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन डायरेक्टर डॉ अवधेश कुमार सिंह ने किया।इस दौरान प्रांत कार्यसमिति के सदस्य डॉ रामरेश तिवारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अतुल उपाध्याय , विकास कुमार सिंह, धनेश सिंह, रिशांत सिंह, नगर मंत्री नमन कुमार सहित प्राध्यापक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment