बरेली यूपी जिले के एक पुलिस चौकी में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।इस घटना में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है।मीडिया के अनुसार गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। घायल सिपाही को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और बदमाशों की खोजबीन के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बताया गया कि बरेली शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर नकटिया पुलिस चौकी में घुसकर बदमाशों ने वहां बैठे विशाल शर्मा नाम के सिपाही से एक उपनिरीक्षक के बारे में पूछताछ की, पूछताछ के बाद बदमाशों ने गोली चला दी। घायल सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की तस्वीर सामने आई है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment