एनपीएस खाता खोले जाने को लेकर धरना प्रदर्शन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 30, 2022

एनपीएस खाता खोले जाने को लेकर धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब कचनार स्थित बीआरसी पर शुक्रवार को जुनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने एनपीएस खाता खोले जाने को लेकर राजातालाब में धरना प्रदर्शन किया।उनका कहना था कि एनपीएस का खाता जबरदस्ती खोले जाने की बात की जा रही है जो सरासर गलत है। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि लोगों को पुरानी पेंशन योजना में लिए जाने के बजाय एनपीएस में जबरदस्ती लिया जा रहा है। अंत में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी शशीकांत श्रीवास्तव को अपना चार सूत्रीय मांग पत्र भी दिया।इस दौरान यहां पर आनंद कुमार सिंह,प्रतिमा, राजदेव राम, संतोष कुमार, रामायण प्रसाद, श्याम नारायण प्रसाद सिंह ,सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad