उपमुख्यमंत्री ने बभनियाव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को बताया व सुनी लोगों की शिकायत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 30, 2022

उपमुख्यमंत्री ने बभनियाव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को बताया व सुनी लोगों की शिकायत


प्रज्ञा पब्लिक लाइब्रेरी व अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

भाजपा नेता की मां के निधन की सूचना पर उनके आवास पर जाकर व्यक्त की शोक संवेदना 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दोपहर में आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बभनियाव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पढ़ाकू मिशन के तहत नवनिर्मित प्रज्ञा पब्लिक लाइब्रेरी तथा अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। जिसके दौरान कृषि विभाग द्वारा फार्म मशीनरी बैंक की चाबी एसपीसी को सौंपी। आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उसके बाद चौपाल कार्यक्रम के दौरान गांव के विकास कार्यों के अलावा बिजली शौचालय ,आवास ,सुमंगल योजना ,वृद्धा पेंशन,खाद, आवास,बैंक सखी ,बिजली सखी, समूह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। चौपाल के दौरान गांव के लोगों ने विभिन्न प्रकार 

के समस्याओं के समाधान हेतु शिकायत पत्र दिया। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री के माता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त कर एक मिनट का मौन होकर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम से वापस लौटते समय आराजी लाइन विकासखंड  क्षेत्र के महावन गांव में भाजपा के शूलटंकेश्वर मंडल के महामंत्री विनोद सिंह के माता जी के निधन की जानकारी होने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।इस दौरान मुख्य रूप से जिलाधिकारी एस राज लिंगम ,सीडीओ हिमांशु नागपाल ,उपजिलाधिकारी गिरीश कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल ,खंड शिक्षा अधिकारी शशि कांत श्रीवास्तव,भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर ,पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, पूर्व रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सुरेश सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राज यादव , ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल व प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ,ग्राम प्रधान सुशीला देवी ,रामप्रकाश पटेल, अरविंद सिंह भाई जी ईत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad