DM ने चार को बर्खास्त करने का दिया निर्देश,मचा हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 6, 2022

DM ने चार को बर्खास्त करने का दिया निर्देश,मचा हड़कम्प

वाराणसी जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सिकरौल नंबर 1 नगर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर शिक्षामित्र,आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई पर भी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी और बच्चों के जवाब से संतुष्ट दिखे और डीबीटी के तहत कुछ बच्चों को पैसा नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। ज्यादातर बच्चे स्कूल से अनुपस्थित थे जिस पर उन्होंने शिक्षकों से इसका कारण पूछा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने को कहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad